खुदा करे...एक ऐसा दिन आए
हो सबमे प्यार और दुख सारे मिट जाये
हाथ में हाथ हो और एक साथ सबके साये
खाना चाहे दुसरा खाए पेट अपना भर जाए

हरियाली हरियाली हो...
मिट्टी की खुशबू सबसे प्यारी हो..
ईद और दिवाली हम एक साथ मनाये...
खुदा करे एक ऐसा दिन आए

जिंदगी के बोझ से
मन को बंधे रहते हैं
काम्याबी की ख्वाहिशो में बचपन गवाये बैठे हैं...
काश कोई चाभी लागे सारे ताले खुल जाएं 
पर हम फिर से लगे और आकाश में उड़ जाएं
खुदा करे एक ऐसा दिन आए

अपनी मजबूरी को हकीकत मान लिया है
सामने वाले की बातो को ही तुमने अपनी शाक्षियात मान लिया है...
काश किसी दिन एक आयाना तुम्हारे सामने आए
चेहरा चाहे न भी देखे, दिल साफ दिख जाए
खुदा करे एक ऐसा दिन आए

खुदा करे  एक ऐसा दिन आए
जिस दिन हो तुम ही सबकी बातो में...
तुम्हारे लिए ही भीड़ इकट्ठा होजाये..
तुम हसते हूऐ आंखे बंद करो..
और दुनिया भूल न पाए .
और दुनिया भूल न पाए....