बादलों से बारिश ने बरसते हुए पूछा, फिर मिलोगे?
आसमां से बूंदों ने टपकते हुए पूछा, फिर मिलोगे?
बादलों ने जोर की आवाज़ लगाई ही थी,
कि बिजलियों ने भी कड़कते हुए पूछा, फिर मिलोगे?
जाल में फंसकर पानी से बाहर खींची जा रही थी मछलियां,
कि समंदर से मछलियों ने बिछड़ते हुए पूछा, फिर मिलोगे?
मैं तो ज़िन्दगी के खयालों में मशरूफ मौसम का मजा ले रहा था,
मेरे अंदर से उसके खयालों ने निकलते हुए पूछा, फिर मिलोगे?
