मंजिल की राह में रुकने लगा था मैं

मुश्किलों के आगे झुकने लगा था मैं

सपनों के लिए मेहनत से थकने लगा था मैं

एक दिन ऐसा भी आया कि

अपने ही सपनों में घुटने लगा था मैं

लेकिन हुआ जब एहसास अपनी ही ग़लतियों का

अपने अंदर झाँका..... निकाली सारी ख़ामियाँ और पूरी करी सारी कमियाँ

एक बात कही अपने आप से

कि अपनी नाकामी का किसी को न देना दोष....

जो हुआ सो हुआ... अब आगे मेहनत कर ताकि फिर न हो अफ़सोस...

भले ही ट्रेलर फ्लॉप हुआ हो लेकिन पिक्चर अभी बाक़ी है मेरे दोस्त.....