कितना समझते हो तुम ज़माने को?
किसी के पास छत नहीं,
तो कोई तरसता भरपेट खाने को।
कोई फुटपाथ पे सोता है,
तो कोई पंखा, ए.सी. के लिए रोता है।
किसी के पास पहनने को चप्पल तक नहीं,
और किसी को महंगे जूतों का शौक होता है।
कुछ इसी कशमकश में होते हैं कि
"आज खाना मिलेगा या नहीं?"
तो कुछ खाने में भी रोते हैं।
कुछ मेहनत में लीन होते हैं,
तो कुछ हालातों को दोष देते हैं।
पता नहीं, दुनिया में — और कैसे-कैसे लोग होते हैं...
~Yaddu
