पत्थरों के शहर में कच्चे मकान कौन रखता है,
आज कल हवा के लिए रोशनदान कौन रखता है।
अपने घर की कलह से फुर्सत मिले तो सुने,
पराई दीवार पर कान कौन रखता है।
जब जहा जिसका जी चाहा थूक दिया ,
आजकल हांथ में पीकदान कौन रखता है।
खुद ही पंख लगाकर उड़ा देते हैं, चीडियो को ,
आजकल घोसलो में जान कौन रखता है।
बहलाकर छोड़ आते हैं मां बाप को वृद्ध आश्रम में ,
आजकल घर में पुराना सामान कौन रखता है।
??। कुलदीप
