काल की कालिख रगड़ते जा रहे
गिर रहे हैं जितना बढ़ते जा रहे
रक्तरंजित पुस्तकें इतिहास की
घाव पन्नो पे उधड़ते जा रहे
बुद्ध का बस एक ही अध्याय था
युद्ध के अध्याय जुड़ते जा रहे
सब समय के घाव भर जाते मगर
छेड़ने से और सड़ते जा रहे
-साहिल
Twitter:@Saahil_77