आँधियों को यूँ सज़ा दो यारों
दीप बुझता है जला दो यारों
आग ज़ालिम है, चमक है मद्धम
कोई सूरज को बुझा दो यारों
आसमां गिर रहा है, गिरने दो
मेरे क़दमों में बिछा दो यारों
काग़ज़ी नाव सी उम्मीद मेरी
ग़म की बारिश में डुबा दो यारों
आइने तोड़ने से क्या होगा
मेरा चेहरा ही छिपा दो यारों
- साहिल
ट्विटर: @Saahil_77
