कैसी कैसी याद मिटाए जाते हो
तुम तो मेरा नाम भुलाए जाते हो
जब देखो तब बात पकड़ते रहते हो
जब देखो तब हाथ छुड़ाए जाते हो
इक वादा फिर उसे निभाने का वादा
कैसे कैसे ख़्वाब दिखाए जाते हो
अपनी धुन में जाने क्या क्या कहता हूँ
दिल पे मेरी बात लगाए जाते हो
फूलों की क़िस्मत है खिलना मुरझाना
क्यूँ सफ़्हों में इन्हें सजाए जाते हो
- साहिल
Twitter: @Saahil_77
