यूँ तो सजदे में मैं झुका ही नहीं

राह से उसकी पर डिगा ही नहीं


यूँ तो ताउम्र ही सफ़र में रहा

उम्र बीती कहीं गया ही नहीं


जाम हाथों में था तो प्यास न थी

तिश्नगी है तो मयकदा ही नहीं


कौन सा मोड़ मुड़ गए 'साहिल'

लौट जाने का रास्ता ही नहीं

- साहिल

@Saahil_77