लोग फिर शहर जलाने निकले
और हम आग बुझाने निकले
आप ख़ुद ही तो सच से डरते हैं
आप क्या हम को डराने निकले
मुस्कुरा के गुनाह करते हैं
मेरे क़ातिल भी सयाने निकले
दर्द थे क़ैद दिल की गुल्लक में
आज निकले तो ख़ज़ाने निकले
आप तूफ़ान हैं, तो हम 'साहिल'
आप भी किसको डुबाने निकले
-साहिल
Twitter: @Saahil_77
