मुझसे ही छिपती मेरी परछाई है 

ज़िन्दगी किस मोड़ पर ले आई है 


ख़्वाब तो सब टूट कर चूरा हुए 

चुभ रही बस आँख में सच्चाई है


कौन मेरे साथ आएगा भला 

है कुआँ आगे, तो पीछे खाई है


तू नज़र मुझसे मिला के बात कर 

गर तेरे किरदार में सच्चाई है 

- साहिल

Twitter: @Saahil_77