मेरे अंदर ये नूर सा क्या है 

दिल बुझा है तो फिर जला क्या है 


ईंट के घर हैं, दिल हैं पत्थर के

और इस शहर में नया क्या है 


जो भी ख़ामोशियाँ थी, ख़र्च हुईं 

और कहने को अब रहा क्या है 


इश्क़ उसका है इश्तेहारों सा 

सच की उसमें कहीं जगह क्या है 


आँधियों में पनाह लेते हैं 

अब उजड़ने को कुछ बचा क्या है 

-साहिल

Twitter: @Saahil_77