सर्द रात,

ठंडी सड़क,

सड़क से ठंडी,

लाश,

उससे ठंडी,

घेरती, घूरती, भीड़...

रिसते घाव, मवाद में,

टटोलती

धर्म, जात, पंथ...

ना मिला सुराग़ कोई,

ना हँसी, ना ही रोई,

लौटी निराश भीड़

यूँ खुद हो लाश कोई...

एक कुचली ख़बर

में ये आज था,

कि वो मरने वाला

'समाज' था...

- साहिल

Twitter: @Saahil_77