दिल में आया ही ना गया कोई
इसमें है ना किवाड़, खिड़कियाँ कोई
कितने पानी में हैं ये जानता गर
फिर क्यूं इंसान डूबता कोई
सच वही जो अमीर-ए-शहर कहे
हम ग़रीबों का सच कहाँ कोई
जब भी कुर्सी वो डगमगाई है
इक श’हर फिर से जल उठा कोई
जब से तितली को उसने क़ैद किया
तब से मुरझा सा गुल गया कोई
- साहिल
Twitter: @Saahil_77
