हम पे कालिख वो मलने आए थे

दाग़ जिनके कभी धुलाए थे


सिर्फ़ ले दे के थी ख़िज़ाँ अपनी

और मौसम सभी पराये थे


हम से अश्कों ने दुश्मनी कर ली

हँस के ग़म को गले लगाए थे


कौन छूता मेरे जनाज़े को

बोझ अपना सभी उठाए थे


- साहिल

Twitter: @Saahil_77