शेर हिरन-खरगोश के, धो-धो पीते पाँव
सुनते जंगल राज में, फिर से भये चुनाव
-----x-----
खद्दरधारी घूमते, सबके पड़ते पाँव
एक बार बस वोट दो, खा जाएंगे गाँव
-----x-----
पाँच बरस बस देश हित, खीर-मलाई खाय
टिकट कटे, पाला बदल, फिर से देश बचाय
-----x-----
टूटा छप्पर ढांक के, भूखा करे उपाय
नेता झोपड़ देख के, खाने ना आ जाय
-साहिल
Twitter: @Saahil_77


