सर्दी में धूप में तुमको दिख जाऊंगा

हर भवन हर इमारत का हिस्सा हूँ मैं

हर जगह खून के चिन्ह मिल जायेगे

जो लिखा न गया ऐसा किस्सा हूँ मैं

हाँ मैं मजदूर हूँ पर न मजबूर हूँ

ईंट भट्टा रहा, और रहा खान में

बीस का था तभी से ये घर हैं मेरे

पेट में सात महिने का बेटा था जब

पत्नी ईंटो को सर पर उठाती रही

काम करते रहे, पेट भरते  रहा

हाँ में मजदूर हूँ , पर न मजबूर हूँ

चार भाई थे हम दो बीघा खेत था

 घर पड़ा बेचना खेत गिरवी गया

जब मैं बीमार था सिलिका की मार से

उस पे भी कर्ज का दंश लेना पड़ा

पूरी मजदूरी इनको कभी न मिली

ढूंढो उत्तर सभी सोचनीय प्रश्न है

हूँ में आक्रोश में, सत्ता पर रोष है

हाँ अकेला हूँ मैं

पर न हारा हूँ मैं

दुखभरी ये कहानी नहीं है मेरी

है ये हिम्मतभरी जिंदगानी मेरी

साथियों तुम सुनो मेरे भाई सुनो

हो कहीं जुल्म, उसको उजागर करो

चुप रहा न करो कुछ कहा भी करो

बात हो हक़ की जब लड़ भी जाया करो

न्याय हो समता हो सबको अधिकार हों

ऐसे संसार की मिलके रचना करो

ज़िंदाबाद, ज़िंदाबाद  एकता ज़िंदाबाद

साथियों ज़िंदाबाद