यूं तो जिंदगी किसी भी हाल में जीनी पड़ती है

हालात कैसे भी हों जंग लड़नी पड़ती है,

संघर्ष के बिना जीवन का सार नहीं

बिना घिसे हिना के रंग में निखार नहीं,

जीवन को बेहतर और सार्थक बनाने के लिए

परिस्थितियों से लड़कर अनुकूल बनाने

का हुनर सिर्फ इंसान के पास है,

इंसान का दिमाग ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी है

जो हर हालात को अपने अनुकूल बनाने

का हुनर रखता है ।।