सज गई दोनों ओर की सेनाएं

युद्ध की रण भेरी बज गई है

वाक युद्ध की सीमाएं लांघ रहे हैं

दोनों कोई देश भक्त कोई देश द्रोही

बता रहें हैं,

समय के साथ बदल गया है युद्ध

अब तलवारें नहीं जबान चल रही है

हर मोर्चे पर सेनाएं लड़ रहीं हैं

अवाम निर्णायक जीत हार का

फैसला कर रही हैं ।।