राम नाम की राजनीति से

भाजपा का भगवा लहराया,

चार राज्यों में सरकार बन गई

राम का रामराज्य फिर आया,

मंदिर मंदिर घूम रहे बनकर

सभी पुजारी धर्म राजनीति

का केंद्र बना लोकतंत्र लाचारी

कैसे कैसे खेल खेल रहे सत्ता

के अधिकारी,

जनता के मानस में छाया,

भाजपा जनता की हितकारी ।

शपथ ग्रहण का जोर शोर से

गूंज रहा जयघोष,

योगी जी का बुलडोजर बना,

सत्ता का प्रतीक विशेष ।।