Picture: shutter stock

ये जमीं भी तेरी

ये आसमां भी तेरा

तूं उड़ सके जहां तक वो जहां भी तेरा

हौसलों की कदर करती है ये दुनिया

जुनून जिसका जितना

मिलती हैं उसको खुशियां

जमीं पर चलने वाले नहीं कुछ भी तेरा

ये जमीं भी तेरी आसमां भी तेरा ।

बनाया है जो घेरा

उसको तोड़ आगे चल दे

उड़ने के लिए अपने

पंख अपना खोल दे

तेरे वेग से मिट जायेगा अंधेरा

होगी नई सुबह नई रोशनी का फेरा

ये जमीं भी तेरी आसमां भी तेरा ।।