ये जीवन है इसकी यही है सच्चाई

किसी के हिस्से में खुशियां

तो किसी के हिस्से संघर्ष की अगुआई

कोई हर पल रंगीनियों में जीता है

कोई एक रोटी को तरसता है

सबको अपने अपने हिस्से के नसीब

का तोहफा,

किसी को दिन रात संघर्ष का गमजदा,

बात इतनी ही नहीं देव

कुछ लोग तो सबके हिस्से का डकार

जाते हैं,

कहने के लिए धनवान है मगर

वो गरीब से भी गरीब नजर आते हैं ।।