ये जीवन है

इस जीवन की यही है कहानी

पल में खुशियां हैं

तो पल में बीती जिंदगानी

ना कोई आहट ना कोई संकेत,

अगले पल जीवन का नहीं होगा

कोई संदेश,

प्राण पखेरू उड़ जायेंगे,

मिट्टी में मिल बन जायेंगे जुबानी,

ये जीवन है !

इस जीवन की यही है कहानी ।।