ये आंसू अब गिरेगा कहां

जब सारा समंदर भरा है यहां

सितारे गगन में बहुत हैं मगर

चांदनी के बिना रोशनी है कहां ।

गम को दिल के अंदर जज्ब कर

कौन परवाह तेरी करेगा इधर

जीवन तेरा जिए जा ना रोना यहां

इन आंसुओं को ना गिरने देना कहां ।

इस धरती का तुम भी कर्जदार है

अपने हिस्से के दर्द का तूं हकदार है

तेरी किस्मत भी एक दिन बदल जायेगी

अपने विश्वास का तूं वफादार है ।।