बारूद के ढेर पर इंसानियत जल रही है

ये आग लगाने वालों का हुनर देख रही है

क्यों इंसान जाति धर्म के मजहब में हैवान

बन गया,

पूरी जमात तमाशबीन बन गया है,

ये कैसा दौर है ये कैसी दरिंदगी

जिसमें इंसानियत की ना कोई बंदगी ।

हर ओर नफरतों का सैलाब उमड़ आया

कुछ भी ना बचा भाई चारा का सरमाया

कब तक जलेगा इंसानियत यूं ही

जब इंसान ही इंसान का दुश्मन बन आया ।।