यकीं खुद पर करो औरों पर नहीं
जिंदगी अपनी है गैरों की नहीं,
किसी को आप के हुनर का पता कैसे
फिर निर्णय अपना हो किसी और का नहीं,
राह चुनना है जो मंजिल तक पहुंचा दे
बढ़ते रहना है उस राह पर जो एहसास दे
जब विश्वास खुद में आ जायेगा,
उस पल ही सफलता का मंत्र मिल जायेगा ।।

