जिंदगी के यादों का सफर

बड़ा हसीं होता है,

क्योंकि उन यादों में हसरतों

का हर पल करीब होता है,

एक वक्त था जब सब कुछ हासिल

होने का गुमान था,

शोहरत पर अपने सफलता का

भान था,

वक्त के साथ अरमानों की कश्ती

तूफानों में घिरती गई,

चाहकर खुद को बचा ना सके

मेरी हसरतें बेबस बन कर रह गई ।