विश्वास की धुरी से चलती है जिंदगी

विश्वास ही वो प्रकाश है जिससे मिलती है हर खुशी

विश्वास जीतता है जीवन के हर जंग में

विश्वास ही ऊर्जा है जिससे बढ़ती है जिंदगी ।

विश्वास से आशावान हो इंसान

हर हालात से लड़ता ,

मर मर कर जीता है मगर हार नहीं मानता

विश्वास ही निराश मन का आशावान है भाई

इसके बिना जीवन जीना है रुसवाई ।।