हिंदी हमारी भाषा ही नहीं

हिंदी हमारी पहचान है,

विश्व जगत में हिंदी का

अपना अभिमान है ।

हिंदी साहित्य और संस्कार

विश्व के हर कोने में अपनी

खुशबू बिखेर रहा है ।

हिंदी गद्य पद्य छंद, दोहा,

का वह अद्भुत समन्वय है

जिसकी रस माधुर्य से हिंदी

का सम्मान विश्व पटल पर

दैदीप्यमान है ।

हिंदी हिंदुस्तान की आन बान

शान और पहचान है ।

"हिंदी मां भारती के माथे पर

चमकने वाली बिंदी है" ।।