तुम्हारे कदमों की धमक से
दहल जाता है दुश्मनों का दिल,
तुम्हारे गोलियों की गूंज से ,
दुश्मन छिप जाता है अपनी बिल,
तुम वो बहादुर हो मां भारती के,
वीर सपूत जिनके दहाड़ से
दुश्मनों का छक्का छूट जाता है
हर पल ।
तुम्हारी हिफाजत से महफूज है
मादरे वतन, तुम्हारी कुर्बानी से
गुलजार है हमारा वतन अमन ।
तुम्हारी वीरता को शत बार नमन ।।

