बारिश की रिमझिम बूंदों ने

धरती का प्यास बुझाया,

इस तपती झुलसती धरती को

शीतल जल से नहलाया ।

इंतजार में इन घने बादलों का

हर तपन सहा इस मिट्टी ने

आखिर में वो वक्त आ गया जब

बादलों ने खूब प्यास बुझाया ।

लहलहा रहे पेड़ पौधे फसलें हुई

हरी भरी,

हरियाली चहुं ओर छा गई

फिजा मिट्टी की सोंधी खुशबू से

धरती नव दुल्हन सी सजी ।।