वाणी से वीणा बने वाणी से ही बाण,

एक से मधुर संगीत लहरी निकले

एक से निकले युद्ध का आह्वान,

वाणी मधुर हो सबकी जो प्यार का

दे संदेश,

मान सम्मान दे सबको ना कोई हो क्लेश

वाणी कर्कश है अगर घात करे प्रतिघात

रिश्तों को तार तार करे,

मानवता का विनाश ।।