ऐ वक्त जरा तू थम जा

पल भर मुझे जी लेने दे

जीवन की आप धापी में

कुछ पल सुकून लेने दे ।

जो तेरा फैसला है वो मुझे मंजूर है

तेरे हर शैय का पहचान मुझे है

तू जीवन का अंधेरे में

एक जुगुनू की चमक दे दे,

ये जीवन तेरा ही है जो चाहे

जो चाहे सिला दे दे ।

ये वक्त जरा थम जा

पल भर मुझे जी लेने दे ।।