चलते चलते एक ऐसा मोड़ आ गया

जहां ऐसा लगा वक्त ठहर गया,

दोनों तरफ ही मौत की चुनौती

की परछाई,

एक तरफ पर्वत श्रृंखला दूसरे तरफ खाई,

किस ओर कदम बढ़ाएं

दोनों तरफ घिरे हैं घनघोर अंधेरे में

जीवन की चुनौती है वजूद का संग्राम

पर्वत को काट कर बढ़ना है एक परिणाम,

रुक गए तो कायर कहे जायेंगे

आगे बढ़ते रहे तो इतिहास बनाएंगे ।।