वक्त रुकता नहीं सतत चलता रहता
एक पल के लिए भी कभी ठहरता नहीं
सूरज उगता है पूरब की दिशा में
अस्त होता है पश्चिम की दिशा में,
यही प्रकृति का नियम है
वक्त रुकता नहीं
जीवन का अधिनियम है,
मौसम बदलता है कभी वारिश तो कभी गर्मी
कभी ठंडी की सिहरन,
वक्त की चाल से जुड़ा है जीवन का परिवर्तन ।।


