वक्त मांगा था तुमसे मिलने को
ऐ ईश्वर,
मैं मंदिर मस्जिद गुरुद्वारे में भटकता रहा,
पर तूं कहीं भी नहीं मिला,
मैने देखा एक बच्चे को रोते हुए सड़क
पर बैठी एक मां को,
जो पैबंद लगे अपने आंचल की छांव में
अपने सीने से लगाकर दूध पिलाते हुए,
मैं समझ गया ईश्वर तुम यहीं कहीं हो !
तुम यहीं कहीं हो !!!

