जिंदगी जीने की हसरतें कुछ और है

वक्त की मर्जी कुछ और

कौन जी पाता है जिंदगी अपनी चाहत

वक्त की ख्वाहिश कुछ और है ।

जिंदगी वक्त के निशाने पर चलती है

जीत हार सफलता असफलता

वक्त की कसौटी का परिणाम है ।

नदी अगर समंदर से मिलना ना चाहे

तो भी समंदर अपने आगोश में ले लेता है

जिंदगी कितना भी प्रयास करे

होता वही है जो नियत की चाहत है ।।