वक्त की बिसात पर इंसान की औकात क्या
शतरंज की चौसड़ पर एक मोहरा के सिवा और क्या,
जिस भी खाने में डाल कर बाजी पलट देता है वो,
बस उसी किरदार के हर चाल का परिणाम क्या ।
जीवन के हर रंग रूप का अलग सब ढंग है
जो कुछ हम चाहते उसके इतर हर रंग और जंग है
कब कहां क्या होगा इस पर ना कोई जोर है,
इंसान के जीवन का किरदार कोई और है ।।

