वक्त की आंधी में बस्तियां उजड़ जाती हैं,
जिंदगी शमशान नजर आती है,
वक्त ही फिर से बसाने का हुनर
देता है,
जिंदगी हौसलों से जीयी जाती है ।
हौसला हार कर बैठ जाना
नहीं मुनासिब,
वरना जिंदगी जिल्लत का सबब
बन जाती है,
वक्त के तूफान को मोड़ देने का हौसला
रखने वालों की जिंदगी जमाने के लिए
पैगाम बन जाती है ।।

