वक्त के साथ में हम चलें साथ साथ

वरना वक्त हमे पीछे छोड़ जायेगा

हम जहां हैं खड़े खड़े रह जायेंगे

और जमाना आगे निकल जायेगा ।

जो समय के अनुसार खुद बदलता नहीं

उसे बदलता समय खुद बदल देगा

अपने उसूलों में जो उलझा रहा

एक दिन उसमें उलझकर रह जाएगा ।।