वक्त अचानक कितना बदल जाता है
इंसान सोच कर हतप्रभ रह जाता है
बदल जाती है तस्वीर इस बदलाव में
सूखे पेड़ सा निष्क्रिय हो जाता है ।
बीते दिनों में जो ताकत का दम भरते थे
आज दो कदम चलना भी दूभर हो जाता है
यारों कभी अच्छे वक्त पर घमंड मत करना
क्या पता आने वाला वक्त क्या मंजर
लेकर आता है ।।

