वक्त का पैगाम जब बदलाव आने का

हर तरफ अंधेरा रोशनी का कतरा नहीं

दिखता,

हालात ऐसे हो जाते हैं की कुछ भी

मुमकिन नहीं लगता,

फिर अचानक एक आशा की किरण

घने अंधकार को चीर कर एक पैगाम

देती है,

वक्त बदलने वाला है संदेश देती है ।

निराशा के बादलों को छिन्न भिन्न कर

नव प्रभात का आगाज करती है ।

मानव जीवन इन्हीं आशा निराशा के

सफर की कड़ी है,

इसी में खुशियां भी हैं और आंसुओं

की लड़ी है ।।