कहते है कि वक्त बादशाह होता है

इंसान तो वक्त का गुलाम होता है

ये वक्त ही है राजा को रंक बना देता

और रंक को राजा

वक्त रुकता नहीं निरंतर चलता है

जब साथ देता है तो मिट्टी में हाथ लग

जाय तो सोना

जब साथ ना दे तो सोना भी मिट्टी

हो जाता है

वक्त के साथ चलो आज विपरीत है

तो भी खुशी से अपनाओ,

क्या पता कल के गर्भ में कल क्या हो जाए

उम्मीद और विश्वास रखो

क्योंकि रात कितनी भी काली डरावनी

सुबह का सूरज निकलता ही है ।

जीवन संभावनाओं का नाम है ।।