वक्त ने खामोश रहना सिखा दिया

हालात ने दर्द सहना सिखा दिया

अब तो आस भी ना रही किसी से

तन्हाई ने अकेला रहना सिखा दिया ।

कहते हैं जिंदगी में कुछ ऐसे मुकाम आते हैं

जब आप चुप चाप हर ग़म सह जाते हैं

वक्त के भंवरजाल में उलझे

खुद को बेबस समझ हर जख्म सह जाते हैं ।।