इन वादों की गठरी को खोलो नहीं

अब तुम लोगों पर हमको भरोसा नहीं,

चुनाव जीतने के लिए हमको बांटो नहीं

इस राजनीति का कोई भरोसा नहीं,

जाति धर्म मजहब की घुट्टी पिलाओगे कब तक

सच एक दिन समझ आ ही जाता है,

सारी सियासत की चालें सत्ता के लिए

इस हकीकत का आइना दिख जाता ही है ।

ना हिंदू ना कोई मुसलमान है सब धर्मों का

गुलदस्ता हिंदुस्तान है,

गर एक भी फूल मुरझा जायेगा तो ये गुलदस्ता

की खूबसूरती का अपमान है,

इस गुलदस्ता की आबरू जो कायम रखे

वही इस देश का अभिमान है ।।