वादों के पिटारो का हश्र क्या होगा
जब जनता त्रस्त है सत्ता का हश्र क्या होगा,
सत्ता के रहनुमाओं की चासनी भरी बातें
सुनने में मीठी लगे पर हकीकत क्या होगा ।
अनेकों मुसीबतों में उलझी आम जनता
सत्ता के तरफ देखती पर काम नहीं बनता
उम्मीद की किरणें भी अब धूमिल होने लगी
सियासत के विरासत का अंजाम क्या होगा ।।

