वादा भुला दिया तो जनता भी भुला देगी
सियासत के फरेब को अब जनता नहीं सहेगी
सत्ता तक पहुंचने का सीढ़ी ना समझिए
जनता के विश्वास को आप यूं ना तोलिए
जनता की समझ सियासत में कम नहीं जनाब
विश्वास अपने रहनुमाओं पर करती है बेहिसाब
पर जब सियासतदां जनता को नासमझ
समझते हैं,
सत्ता पलट जाती गुमनाम बनकर रहते हैं,
सारे रसूख आप के जनता से ही है जनाब
पांच साल पर तो आओगे जनता दरबार,
तब होगा फैसला वादा खिलाफी का,
चुन चुन कर जवाब मिलेगा जनमत का सरकार ।।

