पंख बेदम कर दिया

उड़ने की बात करते हो,

धरती पर जो तड़प रहा

उससे गगन की बात करते हो ।

मैं स्वच्छंद गगन में उड़ने का

ख्वाहिश रखता सदा

किस्मत के जाल में उलझा

पंख बेदम कर दिया,

धरती पर क्यों तड़प रहा

यह सवाल करते हो ।

ऐ किस्मत तेरी बेरुखी

मेरे ही दामन से चिपकी रही

बार बार हर बार मुझपर ही

जुल्म करती रही,

सब कुछ सहन करने पर भी

मुझपर व्यंग करते हो,

पंख बेदम कर दिया उड़ने

की बात करते हो ।।