धार्मिक उन्माद सामाजिक दूरी का कारण

धर्म के नाम पर इंसान इंसान में नफरत और

बगावत का बढ़ता आक्रोश

कहीं हमारे अस्तित्व को छिन्न भिन्न ना कर दे,

हिंदुस्तान विविधताओं का देश है,

हमारी संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम् की है

हमारे बीच फैलती धार्मिक नफरत की दीवार

दिन ब दिन बढ़ती जा रही है ।

हम हर धर्मों के भाई चारे में सदियों से बंधे

एक दूसरे का सम्मान करते थे ! फिर आज क्यों

हमारे बीच गहरी खाई बन गई है ।