उम्र की ढलान है
शून्य पर सवार हैं
अंधेरों की घने चादर में
हाथ में मशाल है ।
बुझ रहा जीवन का दीया
जिंदगी मर मर कर जिया
सोच के मचान पर आया
अवसान है ।
हसरतें अधूरी रही
लकीरें मिटती गईं
हथेली अब भी खाली रही
सोचता इंसान है
उम्र की ढलान है
शून्य पर सवार हैं ।।

